{"_id":"6a6ea58eade3e31a860785c9","slug":"bihar-news-congress-national-spokesperson-supriya-shrinate-attacks-central-government-raises-questions-kulgam-terror-attack-law-and-order-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4567774-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, शाह सबसे असफल गृहमंत्री'; केंद्र सरकार पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, शाह सबसे असफल गृहमंत्री'; केंद्र सरकार पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत
Sun, 02 Aug 2026 08:44 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:44 AM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत दो दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचीं। उन्होंने कुलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार की आतंकवाद, कानून-व्यवस्था और विदेश नीति पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने नीट पेपर गड़बड़ी के विरोध में छात्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए जिला प्रशासन से मुलाकात की और प्रभावित छात्रों को कानूनी व राजनीतिक सहायता देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करती हुईं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के जवानों और नागरिकों की शहादत बेहद दुखद और निंदनीय है तथा सरकार आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल है। जो लोग दावा करते थे कि आतंकवाद पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, उनके दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भी हालात नहीं सुधरे और कुलगाम में फिर आतंकी हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के खिलाफ सरकार को अधिक सख्त कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने अमेरिका के रुख का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए।
छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगी सुप्रिया श्रीनेत
बताया जाता है कि कांग्रेस ने नीट (NEET) परीक्षा पेपर में गड़बड़ी को लेकर देशभर में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद दर्ज मुकदमों की जानकारी लेने के लिए अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को बिहार के छह जिलों में भेजा है। इसी क्रम में सुप्रिया श्रीनेत दो दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचीं और जिला प्रशासन से मिलकर छात्रों पर हुई कार्रवाई तथा जेल भेजे गए छात्रों के संबंध में जानकारी ली। श्रीनेत रविवार को प्रभावित छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें हरसंभव कानूनी एवं राजनीतिक सहायता का भरोसा देंगी।
ये भी पढ़ें- अंधाधुंध फायरिंग, 32 साल के युवक की हत्या; दूध लेकर शहर जाते समय अपराधियों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला
कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के सबसे असफल गृह मंत्री साबित हुए हैं। मणिपुर लंबे समय से हिंसा की आग में जल रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज और पेललेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की आंख चली गई है और एक बच्ची वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं और केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि आखिर सरकार की जवाबदेही कहां है और जनता को सुरक्षा देने के उसके दावे क्यों विफल हो रहे हैं।