फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Five counting agents detained creating ruckus counting hall.

बिहार: काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप

Wed, 28 Oct 2026 05:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान मतपत्रों की वैधता को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पांच काउंटिंग एजेंटों को हिरासत में लिया। राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने सरकार के दबाव में हराने की कोशिश और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

 

विज्ञापन
Bihar News : Five counting agents detained creating ruckus  counting hall.
हिरासत में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान काउंटिंग हॉल में भारी हंगामा हुआ। हंगामा करने वाले पांच काउंटिंग एजेंटों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विवाद मतपत्रों की वैधता और अवैधता को लेकर एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार और राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा के अभिकर्ताओं के बीच शुरू हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बाद मतगणना केंद्र के भीतर तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम सह एआरओ काउंटिंग हॉल के भीतर पहुंचे और हंगामा कर रहे अभिकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मतपत्रों की वैधता का अंतिम निर्णय एआरओ की टेबल पर ही लिया जाएगा। डीएम के समझाने के बावजूद हंगामा जारी रहा। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख डीएम ने पुलिस को हंगामा करने वालों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने पांच अभिकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में उनके लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के इशारे पर खेल कर राजद उम्मीदवार को हराने की कोशिश कर रहा है। अनिल कुमार झा ने मतगणना की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed