फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Union Minister Satish Chandra Dubey Warns Strict Action in Ram Temple Case

Bihar: प्रभु श्रीराम के साथ गद्दारी करने वालों को नहीं बख्शेंगे', राम मंदिर मामले पर केंद्रीय मंत्री का बयान

Sat, 04 Jul 2026 07:40 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 07:40 AM IST
सार

दरभंगा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि भगवान श्रीराम के साथ गद्दारी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और आरा एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की भी बात कही।

विज्ञापन
Bihar Union Minister Satish Chandra Dubey Warns Strict Action in Ram Temple Case
पत्रकारों से बात करते कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी के नेतृत्व में सांसद गोपाल जी ठाकुर और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग और आरा एनकाउंटर प्रकरण समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


विश्वासघात करने वालों को योगी सरकार नहीं बख्शेगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के साथ विश्वासघात करने वालों को भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां अब राम मंदिर से जुड़े अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही हैं। मीडिया में आ रही सूचनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को जेल भेजा जा रहा है। यदि जांच के दौरान आवश्यकता महसूस हुई तो राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका की भी जांच की जाएगी और उसके बाद ही कोई टिप्पणी करना उचित होगा।
विज्ञापन


श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
केंद्रीय मंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को दसवीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान के कारण ही देश में "एक देश, एक संविधान और एक निशान" की व्यवस्था स्थापित हो सकी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया गया। उनका पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बोले- सख्त कार्रवाई होगी
आरा में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उचित समय आने पर वह मृतक भरत भूषण तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed