सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic End to Love Affair in Darbhanga youth Shot Dead Girlfriend and Two Others Arrested

Bihar News: दरभंगा में प्यार का खौफनाक अंत; युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक मो. अरमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई को हिरासत में लिया है। मामला एक साल पुराने रिश्ते और पारिवारिक विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच जारी है।

Tragic End to Love Affair in Darbhanga youth Shot Dead Girlfriend and Two Others Arrested
बेटे की मौत के बाद विलाप करती मृतक की मां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। युवक मो. अरमान की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी प्रेमिका, पिता और भाई को हिरासत में लिया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, अरमान एक निजी अस्पताल में काम करता था, जहां इलाज के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती अपनी कैंसर पीड़ित मां के इलाज के लिए अस्पताल आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को मोबाइल हुआ बंद
बताया जाता है कि युवती की मां के डिस्चार्ज होने के बाद भी अरमान ड्रेसिंग के लिए उसके घर जाया करता था। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं। हालांकि, युवती के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी और वे इसका विरोध करते थे। मृतक की बहन सानिया परवीन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को युवती ने बार-बार फोन कर अरमान को एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। शाम के बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। जब उसने युवती से संपर्क किया तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- Bihar News: आज दिल्ली क्यों जा रहे CM सम्राट चौधरी? जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मिले, कैबिनेट विस्तार कब?

युवती और युवक के बीच एक साल से थे संबंध
परिजनों के मुताबिक, अरमान और युवती के बीच करीब एक साल से संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में वह दूरी बनाना चाहता था। इसके बावजूद युवती लगातार उसे फोन कर संपर्क में रहने का दबाव बना रही थी। वहीं, मृतक के मामा परवेज ने बताया कि रेस्टोरेंट से निकलने के बाद कुछ युवकों ने अरमान का पीछा किया और नाका नंबर 6 के पास उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे बेहद करीब से गोली मारी गई। शनिवार को उसका शव भिगो मोहल्ले के मुर्दहिया गाछी से बरामद हुआ। घटना के बाद उसकी बाइक भी गायब है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed