सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Student suspicious Death police suspect horror killing arrest father collect samples ashes burning pyre Bihar

Bihar: 16 साल की बेटी प्रेम में पड़ी, ननिहाल से घर आने के अगले दिन मौत; हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Darbhanga: दरभंगा में 16 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। परिजन साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अवशेष बरामद किया है।

Student suspicious Death police suspect horror killing arrest father collect samples ashes burning pyre Bihar
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा सदर थाना क्षेत्र में एक कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भुइयां स्थान गांव में 16 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने जल्दबाजी में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव के अवशेष जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिए। इस दौरान पुलिस ने चिता की राख से शरीर के अवशेष और हड्डियां इकट्ठा कर वैज्ञानिक जांच और डीएनए परीक्षण के लिए सुरक्षित किया।

Trending Videos


प्रेम कहानी बनी मौत की वजह? 
बताया जाता है कि मृतका अपने ननिहाल, धोई गांव में रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी, जहां उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी से संबंध तोड़ने को तैयार नहीं हुई। इस बात से नाराज होकर उसके पिता रविंद्र राम उसे ननिहाल से अपने गांव भुइयां स्थान ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में मौत, सुबह गुपचुप अंतिम संस्कार की कोशिश
गांव आने के कुछ देर बाद गुरुवार देर रात संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन बिना किसी को बताए शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि छात्रा की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित श्मशान घाट पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला; ज्वेलरी दुकान में हुई घटना

पिता गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा राज
सदर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. केतन अशोक इंगोले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया, जहां से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। श्मशान घाट से कुछ नमूने एकत्र किए गए हैं, जिनका डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed