सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Temple of Education or Labor Hub School children Made to Carry Benches and Desks

Bihar: शिक्षा का मंदिर या मजदूरी का अड्डा? स्कूली बच्चों से ढुलवाए बेंच-डेस्क; वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा में बच्चों से बेंच-डेस्क ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...

Temple of Education or Labor Hub School children Made to Carry Benches and Desks
स्कूली बच्चों से कराई जा रही मजदूरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों से बेंच और डेस्क ढुलवाए जाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर के बाहर एक जुगाड़ वाहन खड़ा है, जिसके ऊपर से स्कूल यूनिफॉर्म पहने दर्जनों बच्चे बेंच-डेस्क उतारते और उन्हें नए भवन की ओर ले जाते नजर आ रहे हैं। बच्चे वाहन पर चढ़कर भारी सामान उतारते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से कराया श्रमिकों की तरह काम
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है, जब पढ़ाई-लिखाई के समय बच्चों से श्रमिकों की तरह काम कराया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों से इस तरह का कार्य कराना बेहद शर्मनाक और नियमों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें-  विदाई की आस टूटी तो विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मासूम के सिर से उठा मां का साया

प्रधानाध्यापक के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- डीईओ
वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अरविंद सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बच्चों से यह काम कराया गया। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही डीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यालय में बच्चों से श्रम कराना नियमों के विरुद्ध है और विभाग पहले ही इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर चुका है। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed