सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman shot death father accuses in-laws murder in-laws

Bihar: 'कहीं और शादी होती तो 20 लाख मिलते...', प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में 24 वर्षीय विवाहिता साक्षी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साक्षी ने करीब दो वर्ष पहले शिशिर भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

Bihar News : Woman shot death father accuses in-laws  murder in-laws
फाइल फोटो : साक्षी और शिशिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गांव निवासी 24 वर्षीय साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद घर छोड़कर फरार हुआ ससुराल पक्ष

जानकारी के अनुसार साक्षी कुमारी ने करीब दो वर्ष पहले गांव के ही ललन ठाकुर के पुत्र शिशिर भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि साक्षी की गोली लगने से मौत हो गई है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन भी घटनास्थल पहुंचे और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम विवाह के दो साल बाद हुई वारदात

परिजनों के अनुसार साक्षी एक भाई और एक बहन में थी तथा पीजी की पढ़ाई कर रही थी। लगभग दो वर्ष पहले उसने शिशिर भारद्वाज से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों एक ही जाति से थे और प्रेम संबंध के बाद परिवार से छिपकर विवाह किया था। बताया जाता है कि फरीदाबाद में रहने के दौरान परीक्षा देने आने पर दोनों की मुलाकात हुई थी। करीब छह माह तक संबंध रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

विज्ञापन

पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

मृतका के पिता निलेश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद से ही ससुराल पक्ष साक्षी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। उनका कहना है कि ससुराल वाले अक्सर कहते थे कि यदि शिशिर की शादी कहीं और होती तो उन्हें 20 लाख रुपये नकद, एक टॉप मॉडल स्कॉर्पियो और काफी मात्रा में सोना मिलता। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर साक्षी के साथ मारपीट की जाती थी और लगातार दबाव बनाया जाता था।

पांच लाख रुपये देने के बाद भी नहीं रुकी प्रताड़ना

निलेश भारद्वाज ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर मायके आकर प्रताड़ना की जानकारी देती थी। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपनी इच्छा से करीब पांच लाख रुपये नकद और कुछ घरेलू सामान दिया था, लेकिन इसके बाद भी दहेज की मांग और प्रताड़ना बंद नहीं हुई मृतका के पिता के अनुसार गुरुवार रात जब वह बाजार गए हुए थे, तभी किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही वह ससुराल पहुंचे। वहां घर का मुख्य गेट बंद था। अंदर जाने पर उन्होंने साक्षी को गोली लगने से मृत अवस्था में पाया।

घटनास्थल से मिला गोली का खोखा

परिजनों का दावा है कि घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि गोली पति शिशिर भारद्वाज ने चलाई और इस घटना में पूरा ससुराल पक्ष शामिल है। निलेश भारद्वाज ने दावा किया कि विवाह से पहले उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि शिशिर का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि यह जानकारी पहले होती तो वह अपनी बेटी की शादी वहां नहीं होने देते।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी अब वापस नहीं आ सकती, लेकिन दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सदर डीएसपी-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और थानाध्यक्ष को सभी बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed