फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur-sarairanjan-khajuri-chowk-vehicle-hit-guard-death-road-jam

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर: मेडिकल कॉलेज के गार्ड की मौत, साथी घायल; शव रखकर सड़क जाम

Wed, 16 Sep 2026 12:01 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजुरी चौक के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गार्ड बबलू कुमार राय की मौत हो गई, जबकि उनके साथी संजय राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
samastipur-sarairanjan-khajuri-chowk-vehicle-hit-guard-death-road-jam
शव सड़क पर रखकर लोगों ने किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजुरी चौक के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक गार्ड की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गार्ड ड्यूटी से जुड़े काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के खेदरपुर गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी बबलू कुमार राय के रूप में हुई है। वहीं घायल गार्ड की पहचान संजय राय के रूप में की गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने दोनों गार्ड को मारी ठोकर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह खजुरी चौक के पास दोनों गार्ड सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, बबलू कुमार राय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं संजय राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर लोगों ने किया जाम

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। सड़क पर मृतक का शव देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद लोगों ने खजुरी चौक के पास शव को सड़क पर रखकर घटहो-सरायरंजन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड की मौत से परिवार में मचा कोहराम

बबलू कुमार राय की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, बबलू श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गार्ड के रूप में काम करते थे और परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे।


इधर, पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed