सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Incident in Madhubani Two Brothers Drown in JCB-Dug Pit, Mourning Grips Village

Bihar: मधुबनी में दर्दनाक हादसा; जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मधुबनी के मलंगिया गांव में जेसीबी से बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। बच्चे मां के साथ खेत गए थे और खेलते-खेलते हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tragic Incident in Madhubani Two Brothers Drown in JCB-Dug Pit, Mourning Grips Village
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में जेसीबी से बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपनी मां के साथ कमला नहर के पास खेत में गए थे। मां खेत में काम में व्यस्त थी, इसी दौरान बच्चे पास में बने जेसीबी के गहरे गड्ढे के करीब खेलने लगे। खेलते-खेलते एक बच्चा अचानक गड्ढे में गिर गया और उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी उसी में जा गिरा। पानी भरे गड्ढे में डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बेटों को खोने से टूट पड़ा परिवार
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक बच्चों की पहचान गांव निवासी श्यामलाल महतो के दो बेटों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके यही दो बच्चे थे, जिनकी एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें-  रोहतास में चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, आठ घायल; मची चीख-पुकार

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा रहा।

लगातार बढ़ रहे डूबने के मामले
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले सप्ताह भी पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed