Gandhi Jayanti: लंदन में तेजस्वी ने गांधी की प्रतिमा पर लगी गंदगी को किया साफ, राजद ने शेयर किया वीडियो
गांधी की प्रतिमा पर गदंगी देखकर तेजस्वी यादव ने अपना रुमाल निकाला और सफाई की। उनकी पार्टी के एक विधायक ने गांधी की प्रतिमा की सफाई करते हुए का वीडिया ट्विटर पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधी की प्रतिमा पर गंदगी देखकर तेजस्वी यादव ने अपना रुमाल निकाला और सफाई की। औरंगाबाद जिले के ओबरा खंड से विधायक ऋषि कुमार ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तेजस्वी यादव जी जब राष्ट्रपिता की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए…उन्होंने मूर्ति को गंदी पाया। यह देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और अपने रूमाल से सफाई करने लगे। उनकी सोच महात्मा गांधी और गांधीवादी विचारों में उनकी आस्था को दर्शाती है।
प्रतिमा को पहुंचाया था नुकसान
लंदन में ब्रिटिश संसद के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को उपद्रवियों ने दो साल पहले नुकसान पहुंचाया था। यहां तक की उन्हें ‘रेसिस्ट’ तक लिख दिया था। उपद्रवी गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे। साल 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लंदन में उनकी इस प्रतिमा का अनावरण किया था। भारत यात्रा के दौरान 2014 में यूके के राजकोष के तत्कालीन चांसलर जॉर्ज ओसबोर्न ने गांधी की प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की थी। ब्रिटेन में भारतीयों ने इस प्रतिमा के लिए पब्लिक डोनेशन इक्ट्ठा किया और मूर्तिकार फिलिप जैक्सन ने इसे आकार दिया
विगत महीने लंदन दौरे पर गए @yadavtejashwi जी वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट में लगी राष्ट्रपिता #गांधी_जी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए तो उन्होंने मूर्ति को गंदा पाया। ऐसा देख उनसे रहा नहीं गया और वो स्वयं अपने रुमाल से साफ करने लग गए ।
1/2 pic.twitter.com/RJ44aNYGtV — Rishi Kumar (@rishi_mail) October 1, 2022
मई महीने में तेजस्वी जी ब्रिटिश पार्लियामेंट में संवाद और संबोधन के बाद जब लंदन में ब्रिटिश संसद के सामने पार्लियामेंट स्क्वायर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए तो उन्होंने मूर्ति को गंदा पाया। 1/2 #MahatmaGandhiJayanti pic.twitter.com/U1TXJj2Cr1
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 1, 2022