Bihar: कटिहार में नशे में धुत डॉक्टर ने ड्यूटी पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, शर्मनाक हरकत के बाद गिरफ्तार
Bihar: कटिहार के समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह को ड्यूटी के दौरान नशे में अर्धनग्न हालत में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
कटिहार से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समेली प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ड्यूटी के दौरान ही शराब के नशे में इस कदर धुत हो गए कि उन्होंने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं।
अर्धनग्न अवस्था में करने लगे अजीब हरकतें
बताया जा रहा है कि डॉक्टर अस्पताल परिसर में ही अर्धनग्न अवस्था में नजर आए और अजीब हरकतें करने लगे। यह नजारा देखकर वहां मौजूद मरीज, उनके परिजन और स्थानीय लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।
स्वास्थ्य विभाग ने पद से हटाया
मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। लोगों की शिकायत और वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन जितेंद्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई की। डॉ. विनय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया और उनकी जगह कृष्ण कुमार यादव को समेली का नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
वहीं, कटिहार के एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें: 'पावर स्टार पवन सिंह को जल्द मिलेगा उनका हक', भाजपा सांसद ने बताया क्या है पार्टी की रणनीति
घटना ने खड़ा किया सवाल
हालांकि, इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बिहार में लंबे समय से शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद एक जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में कैसे पाया जाता है? आखिर उसे शराब मिल कैसे रही है? यह मामला सिर्फ एक डॉक्टर की करतूत नहीं, बल्कि व्यवस्था की उस हकीकत को उजागर करता है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.