सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mid-day meal becomes problem 15 children fall ill after eating chickpeas and rice in bhagalpur Bihar

Bihar: मिड डे मील बना मुसीबत: छोले-चावल खाते ही 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 01 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर मिड डे मील में परोसे गए खराब भोजन के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्कूल प्रबंधन और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं अस्पताल में जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ी है।  

Mid-day meal becomes problem 15 children fall ill after eating chickpeas and rice in bhagalpur Bihar
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर के शाहजंगी गंगटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां मिड डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Trending Videos


काफी खट्टा था छोले का स्वाद
बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को छोले-चावल दिया गया था। बच्चों के अनुसार, छोले का स्वाद काफी खट्टा था, लेकिन भूख लगने के कारण उन्होंने खाना खा लिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से गायब थे शिक्षक और प्रधानाचार्य
घटना की जानकारी मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वहीं, हैरान करने वाली बात यह रही कि इलाज के दौरान अस्पताल में न तो स्कूल के शिक्षक मौजूद थे और न ही प्रधानाचार्य, जिससे परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया। एक अभिभावक ने बताया कि सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां स्कूल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: खनन से मालामाल बिहार; 3592 करोड़ की वसूली, नियम तोड़ने वाली 78 कंपनियां टेंडर से हुईं बाहर

पूरे मामले की जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, इसी तरह का खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था, लेकिन वहां से इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि आज से ही एक एनजीओ के माध्यम से स्कूलों में मिड डे मील वितरण की शुरुआत की गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed