{"_id":"6a2f82c5e63f7ef45408d698","slug":"faizal-khan-shares-emotional-post-after-death-of-roshan-anand-brother-prince-yadav-murder-case-bihar-police-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- सबकुछ करुंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिहार में जानकारी मिलने के 24 घंटे बाद फैजल खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट जारी किया है। लोग इसपर भी प्रतिक्रिया कर रहे हैं।
फैजल खान और रौशन आनंद के बीच प्रिंस यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बीच फैजल खान उर्फ खान सर ने एक भावुक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।
सोशल मीडिया पर अफवाहें और खान सर की प्रतिक्रिया
प्रिंस यादव की मौत की खबर कल सुबह में सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। अब लगभग 24 घंटों के बाद फैजल खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसमें वह खुद अपने आप को बहुत दुखी होते हुए दिख रहे हैं। फैजल खान ने उस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि किसी भी इंसान के लिए इससे कठिन दौर और क्या आ सकता है? भगवान उनको इस कठिन दौर से निकलने के लिए उनको सहनशक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : खान इंस्टीट्यूट हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर
हम हर संभव उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं
फैजल खान अपने वीडियो पोस्ट में कहते हुए दिख रहे हैं कि, "इतनी भयानक स्थिति इतनी कठोर स्थिति से वह कैसे निकल पाएंगे? इस घटना के बाद पता नहीं कैसे परिवार इस मुश्किल को सहन करेगा? इस कठिन दौर में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। जब कोई ऐसी खबर सुनता है तो दिल बैठ जाता है। किसी के परिवार के साथ ऐसा न हो। फैजल खान ने आगे कहा कि दुश्मन के परिवार के साथ भी ऐसा न हो।हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि परिवार अभी किसी भी तरह की बात करने की स्थिति में नहीं होगी, हम इस चीज को समझ सकते हैं। किसी के साथ ऐसा न हो, लेकिन हमसे जो प्रयास होगा वेलोग हमको जो कहेंगे, हम हर संभव उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय