Bihar News: मां विधायक, बेटे की सुरक्षा में सरकारी गार्ड! वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, जांच शुरू
गया की बेलागंज विधायक मनोरमा देवी को सुरक्षा के लिए मिले सरकारी बॉडीगार्ड के उनके बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव के साथ घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले की बेलागंज विधायक मनोरमा देवी को सुरक्षा के लिए मिले सरकारी बॉडीगार्ड के उनके बेटे के साथ घूमने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित जवान और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
सरकारी बॉडीगार्ड के इस्तेमाल पर उठे सवाल
गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की जदयू विधायक मनोरमा देवी को सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए सरकारी बॉडीगार्ड के उनके बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव के साथ घूमने का मामला सामने आया है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
वायरल वीडियो की जांच शुरू
वायरल वीडियो में विधायक की सुरक्षा के लिए तैनात सरकारी सुरक्षा कर्मी कथित तौर पर उनके बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि विधायक की सुरक्षा के लिए तैनात जवान किसी अन्य व्यक्ति के साथ किस आधार पर मौजूद था।
सिटी एसपी बोले- नियम टूटे तो होगी कार्रवाई
गया के सिटी एसपी अभिनव ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में यह साबित होता है कि सरकारी बॉडीगार्ड का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ किया गया है, तो संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ सुरक्षा कर्मी के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रोटोकॉल के आधार पर मिलती है सुरक्षा
सिटी एसपी ने कहा कि सरकारी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तय प्रोटोकॉल और सुरक्षा आकलन के आधार पर की जाती है। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति के साथ उनकी ड्यूटी नियमों के अनुसार थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
पहले भी विवादों में रहा है मामला
गौरतलब है कि 21 जुलाई को झारखंड के चतरा में एसपी आवास के सामने विधायक मनोरमा देवी के बेटे के गार्ड ने अपने ही साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय विधायक का सरकारी सुरक्षा गार्ड भी मौके पर मौजूद था।