{"_id":"6a3d3372ce529928b0075ea0","slug":"bharat-tiwari-murder-protest-all-community-outrage-march-gaya-justice-demand-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4434365-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भरत तिवारी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा! गया में सड़कों पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भरत तिवारी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा! गया में सड़कों पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Thu, 25 Jun 2026 08:17 PM IST
मगध ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:17 PM IST
सार
Bharat Tiwari Murder News: भरत तिवारी की हत्या के विरोध में गुरुवार की शाम गया शहर में सर्व समाज के लोगों ने आजाद पार्क से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला।
विज्ञापन
भरत तिवारी इनकाउंटर के विरोध में सर्व समाज आक्रोश मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरत तिवारी की हत्या के विरोध में गया शहर में सर्व समाज के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, न्यायिक जांच और निष्पक्ष न्याय की मांग की। मार्च के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा चेतावनी दी गई कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
आक्रोश मार्च में उमड़ा जनसैलाब
गुरुवार शाम आयोजित इस विरोध मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी आजाद पार्क से बैनर और मशाल लेकर समाहरणालय तक पहुंचे। पूरे मार्च के दौरान भरत तिवारी को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई गई।
'भरत तिवारी पीड़ितों की आवाज थे'
स्वाभिमान पार्टी के नेता कौशलेंद्र नारायण ने कहा कि युवा वर्ग वर्तमान व्यवस्था से परेशान है। उनका आरोप था कि जब कोई व्यक्ति सिस्टम में बदलाव और पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवाज उठाता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी ऐसे ही युवाओं की आवाज थे, इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि सर्व समाज भरत तिवारी को शहीद मानता है और उनके लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
सरकार और नेताओं पर साधा निशाना
कौशलेंद्र नारायण ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक जांच का फैसला तब लिया गया, जब लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा। उनका कहना था कि यदि बिहार में कानून का राज है तो दोषियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केवल प्राथमिकी दर्ज कर देने से न्याय नहीं मिलेगा।
स्वाभिमान पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
स्वाभिमान पार्टी के नेता बैजनाथ चौबे ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे बयानों से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भरत तिवारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा और भविष्य में बड़े स्तर पर जनआंदोलन चलाया जाएगा।