फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar BDO Turns Teacher Teaches Constitution and Shares Mid-Day Meal With School Kids

Bihar: जब BDO बनीं शिक्षिका...बच्चों को पढ़ाया संविधान, फिर उनके साथ बैठकर किया मिड-डे मील; अनोखा अंदाज दिखा

Sat, 01 Aug 2026 02:25 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में बीडीओ पूजा गहलौत ने मध्य विद्यालय सरैया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को करीब एक घंटे तक संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकार-कर्तव्य पढ़ाए। बाद में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
Bihar BDO Turns Teacher Teaches Constitution and Shares Mid-Day Meal With School Kids
बीडीओ पूजा गहलौत ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया व जायजा लिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर खिजरसराय की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पूजा गहलौत का एक अलग ही रूप देखने को मिला। शुक्रवार को उन्होंने मध्य विद्यालय सरैया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे केवल अधिकारी की भूमिका तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि स्वयं शिक्षिका बनकर बच्चों के बीच पहुंचीं और करीब एक घंटे तक कक्षा का संचालन किया।
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी
बीडीओ ने विद्यार्थियों को बेहद सरल और रोचक तरीके से भारतीय संविधान, लोकतंत्र, कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, उनके उत्तर सुने और सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उनकी संवादात्मक शैली से बच्चे पूरे समय उत्साहपूर्वक पढ़ाई में शामिल रहे। कक्षा के दौरान उन्होंने बच्चों से कहा, 'बड़ी सफलता का आधार अच्छी शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत है। हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता है, बस उसे सही दिशा और लगातार प्रयास की जरूरत है।'
विज्ञापन


बीडीओ ने मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया
शिक्षण कार्य के बाद बीडीओ ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की भी जांच की। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का आकलन करने के लिए उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर वही भोजन किया, जो विद्यार्थियों को परोसा जा रहा था। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पटना में धूप-छांव का खेल जारी; जानिए मौसम का हाल

बीडीओ पूजा गहलौत ने कहा कि सरकारी विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला हैं। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ वातावरण और पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध हो, ताकि बच्चों का शैक्षणिक और मानसिक विकास बेहतर ढंग से हो सके। बीडीओ पूजा गहलौत के इस अनूठे प्रयास की विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। बच्चों ने भी उनके साथ बिताए समय को यादगार बताते हुए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोइया तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed