सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hitech smuggling module cannabis recovered from GPS equipped vehicle aurangabad bihar

Bihar: जीपीएस से हो रही थी गांजे की खेप की निगरानी! औरंगाबाद पुलिस ने हाईटेक तस्करी नेटवर्क का किया खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Aurangabad: औरंगाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक हाईटेक मॉड्यूल का खुलासा करते हुए जीपीएस ट्रैकर लगी एक फोर व्हीलर से 51 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।  

Hitech smuggling module cannabis recovered from GPS equipped vehicle aurangabad bihar
बरामद गांजे की खेप व गिरफ्तार तस्कर
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के हाईटेक मॉड्यूल का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने जीपीएस लगे एक फोर व्हीलर से गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही पुलिस ने चार गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि फोर व्हीलर में लगे जीपीएस के माध्यम से तस्कर गिरोह का सरगना हाईटेक तरीके से वाहन की लोकेशन का पल-पल का अपडेट ले रहा था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि माल की संभावित डिलीवरी कब हो सकेगी। मामले में पुलिस तस्करों के इस हाईटेक मॉड्यूल की गहराई से छानबीन के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है।



एनएच पर घेराबंदी, वाहन जांच में पकड़ी गई गांजे की खेप
औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 सुशील कुमार ने मंगलवार की शाम बताया कि मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने रिसियप थानाध्यक्ष को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि हरिहरगंज की तरफ से एक चार चक्का वाहन आ रहा है, जिस पर अवैध मादक पदार्थ लोड है। इसकी जानकारी रिसियप थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल को दी। जानकारी मिलते ही एसपी ने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रिसियप थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने एनएच-138 पर रिसियप थाना मोड़ के पास सघन वाहन जांच आरंभ की। इसी दौरान एक चार चक्का वाहन हरिहरगंज की ओर से तेजी से आता हुआ दिखाई पड़ा, जिसे रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में चार चक्का वाहन में रखा कुल 51 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही वाहन में बैठे कुल चार गांजा तस्करों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने चार चक्का वाहन को जब्त करने के साथ ही वाहन में लगा जीपीएस ट्रैकर और तस्करों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में कबूला जुर्म, सभी आरोपित भेजे गए जेल
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में रिसियप थाना में बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या-130/26 दर्ज की गई है। गिरफ्तार गांजा तस्करों में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के मोहन बिगहा निवासी सत्येंद्र प्रसाद (58), भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भरसर निवासी मुकेश कुमार (51), भोजपुर के नया महमदपुर निवासी रामनाथ प्रसाद (66) एवं रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के मौडिहा निवासी उपेंद्र उपाध्याय (67) शामिल हैं। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार तस्करों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मधुबनी में हाईवोल्टेज ड्रामा; आत्मदाह की कोशिश के बाद भीड़ का तांडव, कोर्ट कमिश्नर की पिटाई

GPS ट्रैकर ने खोले हाईटेक तस्करी नेटवर्क के संकेत
एसडीपीओ ने बताया कि गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) ट्रैकर लगा हुआ पाया गया है। इससे यह माना जा सकता है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। संभव है कि तस्कर गिरोह का सरगना जीपीएस से वाहन की लोकेशन का पल-पल का अपडेट ले रहा होगा, ताकि वह गांजे की बड़ी खेप की डिलीवरी खुद के द्वारा तय की गई समय-सीमा पर करा सके। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस मादक पदार्थों की जीपीएस ट्रैकिंग के इस हाईटेक मॉड्यूल की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed