सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   five-year-old boy brutally murdered by hostel guard arrested Jehanabad Bihar

Bihar: नशे में की गई थी मासूम के साथ दरिंदगी, फिर आरोपी ने उतारा था मौत के घाट, गुरुकुल हॉस्टल कांड का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने कैंटीन गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पहले मासूम के साथ दरिंदगी की और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।  

five-year-old boy brutally murdered by hostel guard arrested Jehanabad Bihar
Bihar news JehanabadHostel guard brutally murders five-year-old boy, arrested
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना के समीप स्थित गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना में कैंटीन में कार्यरत गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

Trending Videos


यूकेजी का छात्र था मृतक 
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान बुलाकी बीघा गांव निवासी धनंजय कुमार के पुत्र आशु कुमार के रूप में हुई है, जो यूकेजी कक्षा का छात्र था। उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी, जिससे पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कैंटीन गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि घटना के समय वह शराब के नशे में धुत था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: शादी के एक साल बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद 
पुलिस ने कर लिया है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed