Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   rajasthan medical officer recruitment 300 additional posts 900 vacancies

राजस्थान: डॉक्टरों की भर्ती का बढ़ेगा दायरा, 600 की जगह 900 पदों पर हो सकती है नियुक्ति

Thu, 12 Nov 2026 09:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 09:47 AM IST
सार

राजस्थान में चिकित्सा विभाग ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती में 300 अतिरिक्त पद बढ़ाने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने पर कुल पदों की संख्या 600 से बढ़कर 900 हो जाएगी। हाल ही में निकाली गई 600 पदों की भर्ती के लिए 18,700 डॉक्टरों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
rajasthan medical officer recruitment 300 additional posts 900 vacancies
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए चिकित्सा विभाग मेडिकल ऑफिसर के 300 अतिरिक्त पद बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल ऑफिसर के कुल पदों की संख्या 600 से बढ़कर 900 हो जाएगी। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर विभाग ने यह कदम उठाया है। पदों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बेहतर होगी और आमजन को अपने घर के नजदीक समय पर इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन


दरअसल, चिकित्सा विभाग ने हाल ही में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए कुल 18,700 डॉक्टरों ने आवेदन किया। इस हिसाब से एक पद के लिए करीब 31 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। पदों की तुलना में आवेदकों की बड़ी संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों ने पद बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन

नए अस्पताल खुलने से बढ़ी डॉक्टरों की जरूरत

राजस्थान में लगातार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल और सेटेलाइट अस्पताल खोले जा रहे हैं। इन चिकित्सा संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए डॉक्टरों की जरूरत बढ़ रही है। इसके अलावा राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराने वाले चिकित्सकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खुलने से भी चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, बीते छह वर्षों में मेडिकल ऑफिसर के पदों की संख्या में 3.3 गुना कमी आई थी, जबकि आवेदकों की संख्या में 3.4 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन परिस्थितियों को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने भर्ती में 300 अतिरिक्त पद शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

मंजूरी मिलने पर मरीजों और डॉक्टरों को राहत

वित्त विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही 900 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में स्थित सरकारी चिकित्सा संस्थानों में भी डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। वहीं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा डॉक्टरों को भी चयन का अधिक अवसर मिलेगा। चिकित्सा विभाग को उम्मीद है कि वित्त विभाग जल्द ही इस प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी दे देगा। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed