Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   manjhi atal ghat atal vatika inauguration cm samrat choudhary atal bihari vajpayee statue saran

बिहार: आज अटल घाट और अटल वाटिका का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कार्यक्रम की तैयारी पूरी

Thu, 12 Nov 2026 08:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांझी/सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांझी/सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 08:51 AM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को सारण जिले के मांझी स्थित रामघाट पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से बने अटल घाट और अटल वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
manjhi atal ghat atal vatika inauguration cm samrat choudhary atal bihari vajpayee statue saran
मांझी में CM के कार्यक्रम की तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को सारण जिले के मांझी स्थित रामघाट पर नवनिर्मित अटल घाट और अटल वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। नमामि गंगे परियोजना के तहत करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से रामघाट पर अटल घाट और अटल वाटिका का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण भी किया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले एक पखवाड़े से निर्माण और सजावट के काम तेजी से कराए जा रहे थे। रामघाट तक पहुंचने वाली प्रमुख सड़कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

250 मजदूरों ने संभाली तैयारी की जिम्मेदारी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बुधवार शाम डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। घाट पर करीब 250 मजदूर अलग-अलग कामों को अंतिम रूप देने में जुटे थे। कार्यक्रम के संयोजक और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी अपने समर्थकों के साथ तैयारियों की निगरानी करते रहे। संत रामप्रिय दास और रामसेवक दास भी विकास कार्यों में सक्रिय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में सभास्थल बनाया गया है। इसके साथ ही रामघाट को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कॉलेज परिसर में दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। यहां से रामघाट तक जाने वाली सड़क को सुरक्षा के लिहाज से जाली और बांस-बल्लियों से घेरा गया है। रास्ते में जगह-जगह होर्डिंग और तोरण द्वार लगाए गए हैं। सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई के साथ पूरे इलाके को भाजपा के झंडों से सजाया गया है।

दोपहर 12:30 बजे मांझी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मांझी पहुंचेंगे। वह लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर पटना से पहुंची विशेष टीम ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार सुबह से मांझी के बलिया मोड़ और मियांपट्टी मोड़ पर भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया जाएगा। रेलपुल और जयप्रभा सेतु पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री मांझी चट्टी के रास्ते रामघाट पहुंचेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के लिए बहोरन सिंह के टोला से अलग रास्ता निर्धारित किया गया है।

सरयू नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रहेंगी तैनात

कार्यक्रम के दौरान रामघाट और सरयू नदी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा क्रूज के माध्यम से भी नदी और आसपास के इलाके की निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम के मंच पर अन्य अतिथियों के साथ नगर पंचायत की मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद भी मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मांझी चट्टी के बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। एनडीए के नेता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। अटल घाट और अटल वाटिका के लोकार्पण को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed