सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Violated After Getting Off Train Following Chain Pulling in Gaya Five Accused Arrested by Police

Bihar: चैन पुलिंग के बाद ट्रेन से उतरी युवती के साथ गया में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: गया में ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है, पीड़िता को सहायता दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Woman Violated  After Getting Off Train Following Chain Pulling in Gaya Five Accused Arrested by Police
गया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 की देर शाम गया-पटना पैसेंजर ट्रेन बेला और चाकंद स्टेशन के बीच नेयामतपुर हॉल्ट के पास चेन पुलिंग के कारण रुक गई थी। इसी दौरान जहानाबाद जिले की रहने वाली एक युवती भ्रमवश ट्रेन से उतर गई। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद वह पैदल अपने गंतव्य की ओर जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
इसी बीच ट्रेन से उतरे दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विशेष जांच टीम की गई गठित
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस हरकत में आई और वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, थाना अध्यक्ष और तकनीकी टीम को शामिल किया गया।

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया
जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और अन्य सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरेंद्र कुमार उर्फ मथुरा यादव और उपेंद्र कुमार उर्फ भूटा के रूप में हुई है, जो अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें-  Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है और बेलागंज में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed