पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Train Conspiracy Major Sabotage Attempt Foiled After Varanasi Express Driver Spots Obstacles on Tracks

Bihar: वाराणसी से चली एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश; ड्राइवर ने पटरी पर देखा मौत का सामान, जांच शुरू

Tue, 30 Jun 2026 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 01:55 PM IST
सार

गया जंक्शन के पास बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के सामने रेल पटरी पर भारी लोहे का सीएसटी-9 प्लेट रखा मिला। चालक की सतर्कता से समय रहते ट्रेन रोक दी गई और बड़ा हादसा टल गया। रेलवे इसे संभावित साजिश मानकर जांच कर रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar Train Conspiracy Major Sabotage Attempt Foiled After Varanasi Express Driver Spots Obstacles on Tracks
गयाजी जंक्शन के समीप रेलवे लाइन पर रखा लोहे का प्लेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जंक्शन के पास रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। वाराणसी से राजगीर जा रही बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के सामने रेल पटरी पर भारी लोहे का सीएसटी-9 प्लेट रखा मिला। ट्रेन चालक की सतर्कता से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी गई, जिससे एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना के कई दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन


चालक की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस गया जंक्शन से खुलकर पटना की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन स्टार्टर सिग्नल के पास पहुंची, चालक की नजर रेल पटरी पर रखी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन रोक दी। इंजन से उतरकर जांच करने पर रेल पटरी पर भारी लोहे का सीएसटी-9 प्लेट रखा मिला। इसके बाद चालक ने गार्ड को सूचना दी और रेलवे के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हरकत में आया रेलवे प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात करीब दो बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने ट्रैक से लोहे का प्लेट हटाकर रेल मार्ग को सुरक्षित किया, जिसके बाद ट्रेन परिचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियातन दो ट्रेनों को भी रोका गया
सुरक्षा के मद्देनजर गया जंक्शन की ओर आ रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और राजगीर से पटना होते हुए गया आने वाली एक अन्य ट्रेन को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : फैजल खान सर की जमानत पर तारीख-दर-तारीख की वजह जानें; नामजद प्राथमिकी रद्द हो सकती है क्या?

साजिश की आशंका, जांच जारी
रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि लोहे का सीएसटी-9 प्लेट जानबूझकर रेल पटरी पर रखा गया था। यदि चालक समय रहते इसे नहीं देख पाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी वजह से रेलवे इस पूरे मामले को संभावित साजिश मानकर जांच कर रहा है। एक रेलवे अधिकारी ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम के निर्देश पर आरपीएफ पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।


गेटमैन से भी की गई पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, घटना वाली रात गया-पटना रेलखंड के चौसठ-सी समपार फाटक पर तैनात गेटमैन से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि घटना के समय आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि देखी गई थी या नहीं।

अब भी बरकरार है सबसे बड़ा सवाल
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद यह रहस्य बना हुआ है कि रेल पटरी पर भारी लोहे का सीएसटी-9 प्लेट किसने रखा और उसका मकसद क्या था। रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि साजिशकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed