फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Fire Incident Massive Fire Breaks Out at Two-Story Paint Warehouse Firefighters Rush to Spot

Bihar: गयाजी के दो मंजिला पेंट गोदाम में धधकी आग, दमकल कर्मी राहत कार्य में जुटे; मची अफरा-तफरी

Sun, 26 Jul 2026 08:15 AM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 08:15 AM IST
सार

गया शहर के धामिटोला मोहल्ले में स्थित एक पेंट गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Gaya Fire Incident Massive Fire Breaks Out at Two-Story Paint Warehouse Firefighters Rush to Spot
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गयाजी शहर के धामिटोला मोहल्ले में स्थित लोहानी पेंट हाउस के गोदाम वाली बिल्डिंग में आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


राहत एवं बचाव दल लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ ही, आग से हुए नुकसान का भी अभी तक आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


बताया गया कि दो मंजिला भवन में स्थित पेंट हाउस के गोदाम में आग लगी है। फायर स्टेशन से अग्निशमन विभाग की टीम पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गोदाम मनोज कुमार लोहानी या उनके किसी भाई का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed