सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya nagar nigam standing committee election councilors power mayor reduced april 17 18 voting

Bihar: गया नगर निगम में बदली ताकत की तस्वीर; स्टैंडिंग कमेटी अब पार्षद चुनेंगे, 17–18 अप्रैल को होगी वोटिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गया नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। स्टैंडिंग कमेटी के गठन की प्रक्रिया अब मेयर के मनोनयन से हटकर पार्षदों के चुनाव के जरिए होगी। इसी बीच जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखें भी घोषित कर दी हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
 

gaya nagar nigam standing committee election councilors power mayor reduced april 17 18 voting
गया नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया नगर निगम की राजनीति में एक अहम बदलाव ने पूरे समीकरण को बदलकर रख दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के नए फैसले के तहत अब स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चयन मेयर द्वारा मनोनयन के बजाय पार्षदों के चुनाव से किया जाएगा। इस निर्णय के बाद निगम के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है और पुराने समीकरण टूटते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos


अब अधिकार पार्षदों के पास
अब तक की व्यवस्था में मेयर अपने करीबी पार्षदों को स्टैंडिंग कमेटी में मनोनीत करते थे, जिससे उनका प्रभाव बना रहता था। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह अधिकार सीधे पार्षदों के पास चला गया है। इससे निगम की राजनीति में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि गुटबाजी और प्रतिस्पर्धा भी चरम पर पहुंचने की संभावना है। स्टैंडिंग कमेटी में कुल सात सीटें हैं, लेकिन इस बार दावेदारों की संख्या दोगुने से भी अधिक बताई जा रही है। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा होने वाला है। पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने और जोड़-तोड़ की राजनीति भी तेज हो गई है। हर उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव का असर पूर्व डिप्टी मेयर पर
इस बदलाव का सबसे बड़ा असर पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव पर पड़ा है। माना जाता है कि उन्होंने मौजूदा मेयर को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और लंबे समय तक निगम की राजनीति में प्रभावशाली रहे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब उन्हें भी चुनावी मैदान में उतरकर अपनी ताकत साबित करनी होगी।

चुनाव का आदेश जारी
इसी बीच गया जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। समाहरणालय, गया द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मतदान की तिथि 17 और 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगी, जबकि मतदान सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर निर्धारित समय तक जारी रहेगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इन निकायों में होगा चुनाव
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम गया, नगर परिषद बोधगया, शेरघाटी और टिकारी सहित विभिन्न निकायों में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अलग-अलग निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मतदान के दौरान आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 29वीं वाहिनी SSB का बड़ा एक्शन; हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का था आरोपी

चुनाव करेगी नई दिशा तय
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव निगम की राजनीति में एक नई दिशा तय करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सात सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में कौन बाजी मारता है और किसके राजनीतिक समीकरण मजबूत साबित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed