सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Encounter Looted Gold Recovered After Fierce Gunfight 2 Criminals Shot 3 Absconding

Bihar News : बिहार पुलिस ने कहां लूटा हुआ सोना बरामद किया? दो अपराधियों का एनकाउंटर, भर्ती; तीन फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

गया के गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद किया है।

Bihar Police Encounter Looted Gold Recovered After Fierce Gunfight 2 Criminals Shot 3 Absconding
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा अपराधियों का इलाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले के गुरुआ बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई 45 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आमस थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद किया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


लूटकांड के बाद पुलिस ने शुरू किया था विशेष अभियान
गुरुआ बाजार में ज्वेलरी दुकान से नकदी और सोने की बड़ी लूट के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल अपराधी किसी नई घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर आमस थाना क्षेत्र के बनाही बालू घाट के पास घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेंडर की चेतावनी के बावजूद की फायरिंग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घेराबंदी के बाद अपराधियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दीं और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधियों में लूटकांड का मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी और उसका एक साथी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, सुजीत चौधरी के पैर में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि उसके साथी के पैर में एक गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है।

पूछताछ में कबूला जुर्म
अस्पताल में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस का कहना है कि दोनों लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई मामलों में वांछित थे।

ये भी पढ़ें-  Bihar: उद्योगों से बदलेगी बिहार की तस्वीर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार; मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

लूटा गया सोना बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया है। हालांकि, बरामद आभूषणों की मात्रा और कीमत का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई मामले की जांच में बड़ी सफलता है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, लूटकांड में कुल पांच अपराधी शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपराधियों को कड़ा संदेश
गया पुलिस ने इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। पुलिस का कहना है कि जिले में लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed