फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya sherghati raja bigha road accident farmer death cctv footage road jam today bihar news

Bihar News: सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर, किसान को टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक; दो घंटे सड़क पर बवाल

Thu, 13 Aug 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 06:00 PM IST
सार

गयाजी के शेरघाटी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल खेत जा रहे किसान राम प्रवेश यादव को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

विज्ञापन
gaya sherghati raja bigha road accident farmer death cctv footage road jam today bihar news
रोते-बिलखते मृतक के परिजन

विस्तार

गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र में राजा बीघा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे किसान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम रखा। खास बात यह रही कि हादसे की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

खेत की ओर जा रहे किसान को पीछे से मारी टक्कर
मृतक की पहचान चिताव पंचायत के निम्हारा टोला निवासी राम प्रवेश यादव उर्फ पवन यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि राम प्रवेश यादव अपने काम की निगरानी के लिए घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल राम प्रवेश यादव को स्थानीय लोगों और परिजनों ने इलाज के लिए गया ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम किया
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और फरार वाहन व चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शेरघाटी-चेरकी वाया गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

अधिकारियों के समझाने पर खत्म हुआ प्रदर्शन
जाम की सूचना पर अंचल अधिकारी उषा कुमारी, बीडीओ विनोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
मृतक के भतीजे भारत कुमार, ग्रामीण देवकी यादव और वार्ड सदस्य सुमित कुमार दास ने बताया कि राम प्रवेश यादव घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया। ग्रामीणों के मुताबिक, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की पूरी वारदात कैद हुई है। अब इसी फुटेज के आधार पर पुलिस फरार वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।



ये भी पढ़ें- Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध; भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है।

 

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

 

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed