{"_id":"6a37bb17ed2023c7d30b1ebd","slug":"gaya-village-daughter-preeti-kumari-clears-bpsc-becomes-sdm-inspiring-success-story-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4418175-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News:किसान की बेटी बनी एसडीएम, प्रीति कुमारी ने BPSC में सफलता हासिल कर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News:किसान की बेटी बनी एसडीएम, प्रीति कुमारी ने BPSC में सफलता हासिल कर बढ़ाया मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
गया जिले के टिकारी अनुमंडल क्षेत्र स्थित बैठकपुर गांव की रहने वाली प्रीति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पद पर चयन प्राप्त किया है।
प्रीति कुमारी की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गया जिले के एक साधारण किसान परिवार की बेटी प्रीति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सफलता केवल संसाधनों पर नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और मजबूत इरादों पर निर्भर करती है। प्रीति की सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम
गया जिले के टिकारी अनुमंडल क्षेत्र के बैठकपुर गांव की रहने वाली प्रीति कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पद हासिल किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।
साधारण परिवार से निकलकर बनीं अधिकारी
प्रीति कुमारी बैठकपुर गांव, पंचायत एवं पोस्ट अदई, थाना कोच की निवासी हैं। उनके पिता रजनीश रंजन दांगी पेशे से किसान हैं, जबकि उनकी माता रानी कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद प्रीति ने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज उन्होंने एसडीएम जैसे प्रतिष्ठित पद पर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
घर और गांव में जश्न का माहौल
जैसे ही प्रीति की सफलता की खबर गांव पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रीति ने यह साबित कर दिया है कि गांव की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
बेटियों और युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रीति कुमारी की सफलता क्षेत्र के युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदारी से की जाए और आत्मविश्वास बनाए रखा जाए तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। प्रीति ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के दम पर मंजिल जरूर हासिल की जा सकती है

NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा