{"_id":"6a8314591b1aa221480a1cb9","slug":"jharkhand-red-alert-gaya-flood-risk-falgu-river-administration-on-high-alert-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4620897-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में रेड अलर्ट का असर: गया में बढ़ा बाढ़ का खतरा, फल्गु नदी पर प्रशासन की कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में रेड अलर्ट का असर: गया में बढ़ा बाढ़ का खतरा, फल्गु नदी पर प्रशासन की कड़ी नजर
Mon, 17 Aug 2026 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:32 PM IST
सार
Bihar News: झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद गया जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फल्गु नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
गयाजी फल्गु नदी का बढ़ता जलस्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में भारी से अत्यंत भारी वर्षा के रेड अलर्ट का असर अब बिहार के गया जिले पर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। खासकर फल्गु नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
झारखंड की बारिश से गया पर मंडराया खतरा
मौसम विभाग, रांची ने 18 अगस्त की सुबह 8:30 बजे से 19 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक झारखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। झारखंड के जलग्रहण क्षेत्रों में होने वाली तेज बारिश का सीधा असर बिहार के गया जिले पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।
फल्गु नदी के जलस्तर पर विशेष निगरानी
प्रशासन के अनुसार, झारखंड में लगातार बारिश होने की स्थिति में फल्गु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसे देखते हुए बोधगया के बतसपुर क्षेत्र तथा गया नगर के फल्गु नदी किनारे बसे निचले और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
शेरघाटी अनुमंडल में जलजमाव की आशंका
लगातार वर्षा होने पर शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली है और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। नदी, नाले और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ की मस्जिद से 'आतंकी' गिरफ्तार: जैश के चीफ मसूद अजहर को मानता है गुरु, जिहाद के लिए इसे बनाया था हथियार
लोगों से सतर्क रहने की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और अन्य जलस्रोतों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करें तथा अफवाहों से बचें। प्रशासन का कहना है कि संभावित बाढ़ और भारी वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।