सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mahi kumari from gaya among india top cbse commerce scorers

CBSE Result: कपड़े की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी बनी टॉपर, गयाजी की माही ने 99.8% अंक लाकर रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Education: गयाजी की माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर भारत के टॉप स्कोरर्स और पटना रीजन टॉपर्स में जगह बनाई। साधारण परिवार से आने वाली माही की सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

mahi kumari from gaya among india top cbse commerce scorers
सीबीएसई में टाॅपर माही कुमारी को मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी शहर की रहने वाली माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। साधारण परिवार से आने वाली माही अब भारत के टॉप स्कोरर्स और पटना रीजन की टॉपर्स सूची में अपनी जगह बना चुकी हैं।

Trending Videos


केंद्रीय विद्यालय-वन, गयाजी की छात्रा माही कुमारी की इस शानदार सफलता के बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल है। माही ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे गयाजी जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि को लेकर परिवार, शिक्षक और आसपास के लोग बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गयाजी शहर के स्वराजयपुरी रोड स्थित ढोलकिया गली निवासी माही एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मनोज कुमार घर में ही कपड़ों की छोटी दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से सामान्य परिवार होने के बावजूद माही ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। परिवार में दो बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन मोलीशा और छोटी माही हैं।

पढ़ें: 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण जरूरी, नहीं तो अटक सकती है पेंशन; जानें क्या करना होगा

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में जश्न शुरू हो गया। माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर और केक काटकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और स्कूल के शिक्षकों ने माही की उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व की बात बताया। माही की प्रारंभिक शिक्षा गया के एक स्थानीय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई की और फिर केंद्रीय विद्यालय-वन से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही माही ने हर कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। शिक्षकों के मुताबिक वह बेहद अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं।

माही ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया है। उन्होंने कहा कि वह आगे की पढ़ाई पूरी कर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed