{"_id":"6a6d7bb2160c4c55d00b3e93","slug":"students-protest-works-sdm-eats-mid-day-meal-with-kids-after-surprise-school-inspection-in-bihar-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: Zen Alpha के आगे झुका प्रशासन! SDM ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: Zen Alpha के आगे झुका प्रशासन! SDM ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे मील
Sat, 01 Aug 2026 10:23 AM IST
मगध ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:23 AM IST
सार
गया जिले के टिकारी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, सिमुआरा में छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम कुंदन प्रवीण ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और उसकी गुणवत्ता की जांच की। साथ ही शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए शनिवार तक सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम कुंदन प्रवीण ने औचक निरीक्षण किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले के टिकारी प्रखंड के सिमुआरा स्थित मध्य विद्यालय में छात्रों की आवाज आखिरकार असर दिखाती नजर आई। पिछले मंगलवार को Zen Alpha के नेतृत्व में करीब 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्कूल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था। छात्रों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता, शौचालय की खराब स्थिति, पेयजल संकट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग उठाई थी। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह एसडीएम कुंदन प्रवीण ने मध्य विद्यालय, सिमुआरा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ बीडीओ, पंचायत के मुखिया और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील का भोजन किया तथा उसके स्वाद और गुणवत्ता की स्वयं जांच की।
भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ
छात्रों ने बताया कि प्रदर्शन के बाद भोजन की गुणवत्ता में पहले की तुलना में सुधार हुआ है। इस पर एसडीएम ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को शनिवार तक सभी कमियों को दूर करने का सख्त निर्देश दिया और चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं होने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- कांप उठी रूह! 50 वर्षीय आरोपी ने मासूम बच्ची से मिर्च तोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म; पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
छात्रों और अभिभावकों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाता है, तो विद्यालय का माहौल और बेहतर होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि Zen Alpha के नेतृत्व में छात्रों द्वारा उठाई गई आवाज़ ने प्रशासन को सक्रिय किया है।