सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   vijay sinha orders probe into agriculture department irregularities at belaganj camp today bihar news

Bihar News: बेलागंज में कृषि विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, मंत्री विजय सिन्हा ने दिए जांच के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बेलागंज में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग में कथित अनियमितताओं और धांधली का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस नेता नूनु सिंह ने किसानों को योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।

vijay sinha orders probe into agriculture department irregularities at belaganj camp today bihar news
विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी जिले के बेलागंज प्रखंड में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा के बीच कृषि विभाग में कथित अनियमितताओं का मामला गरमा गया। कांग्रेस नेता द्वारा कृषि विभाग पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।


जनकल्याण शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री

बेलागंज प्रखंड परिसर के पुराने भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय विधायक मनोरमा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा, अंचलाधिकारी गजानंद मेहता समेत कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: सांसद की शिकायत पर हरकत में राजभवन, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले के आरोप, साक्ष्य मांगे
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

शिविर के दौरान मंत्री ने आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा हो और सभी पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।

कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता नूनु सिंह ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर बेलागंज कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितता और धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने में लापरवाही बरती जा रही है और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है।

मंत्री बोले- गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता सामने आती है तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा।

खरीफ महोत्सव में हुए हंगामे का मुद्दा भी उठा

जनकल्याण शिविर में हाल ही में आयोजित खरीफ महोत्सव के दौरान किसानों द्वारा किए गए हंगामे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। किसानों ने कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की हर शिकायत को गंभीरता से ले रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed