Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Grand Tilak Ceremony of Anant Singh’s Daughter Shivangi Singh in Patna Today

बिहार: अनंत सिंह की बेटी का आज तिलकोत्सव, दूल्हे को देंगे डिफेंडर; पटना में कहां पर खास तैयारी?

Fri, 20 Nov 2026 11:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

मोकामा विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव शुक्रवार को पटना के एक बड़े रिसॉर्ट में हो रहा है। समारोह में करीब पांच हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। खास बात यह है कि अनंत सिंह इस मौके पर होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को डिफेंडर गाड़ी भेंट करेंगे।
 

विज्ञापन
Grand Tilak Ceremony of Anant Singh’s Daughter Shivangi Singh in Patna Today
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह का शुभ तिलकोत्सव शुक्रवार को पटना के दानापुर स्थित दी ऑर्गेनो रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर रिसॉर्ट को भव्य तरीके से सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत, खानपान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के शुभ तिलकोत्सव को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों गाड़ियों का काफिला दानापुर स्थित रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ। इससे पहले शिवांगी सिंह दोपहर अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचीं, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पारंपरिक रस्में निभाई गईं। गांव में आवश्यक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद वह तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों और समर्थकों के साथ रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि तिलकोत्सव में करीब पांच हजार खास मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। बिहार की राजनीति से जुड़े कई नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अनंत सिंह अपने तीनों बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन का एक खास आकर्षण दूल्हे ऋषिकेश कुमार को दी जाने वाली डिफेंडर गाड़ी होगी। अनंत सिंह तिलकोत्सव के मौके पर उन्हें यह गाड़ी भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका से एमबीए कर चुके हैं होने वाले दामाद
शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है और पिछले कई वर्षों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। शादी से पहले बिहटा में उनके परिवार के नवनिर्मित आवास पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है।

बिहार: अनंत सिंह की बेटी की शादी का पंडाल कैसा दिखेगा? कहां-कहां के कारीगर आकर क्या बना रहे, देखिए

25 नवंबर को पैतृक गांव नदवां में होगी शादी
तिलकोत्सव के बाद शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो जाएंगी। 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी एवं संगीत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह के लिए गांव में दस बीघे से अधिक जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन में करीब पांच लाख लोगों के लिए भोज का इंतजाम किया जा रहा है। 

25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, आधा दर्जन हेलीपैड तैयार
शादी को लेकर नदावां में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। गांव में करीब आधा दर्जन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं, लगभग 25 बीघा जमीन पर जयमाला के लिए मंडप और मेहमानों के भोजन के लिए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर घुड़दौड़ के लिए अलग मैदान भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed