Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aff474b65f148a1920b4cd3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-11-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
05:25 PM, 20-Nov-2026
बिहार: बरेलवी-देवबंदी निकाह विवाद ने पकड़ा तूल, उलेमा आमने-सामने; बहस की खुली चुनौती से बढ़ी हलचल
बिहार के किशनगंज में बरेलवी विचारधारा के दूल्हे और देवबंदी विचारधारा की दुल्हन का निकाह रुकने के बाद विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों के उलेमा के बीच अब धार्मिक मान्यताओं को लेकर खुली बहस की चुनौती दी गई है। इस बीच जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।और पढ़ें
05:13 PM, 20-Nov-2026
बिहार: आजादी के बाद पहली बार राघोपुर को मिलेगा सीधा रास्ता, 2-3 घंटे का सफर अब 25 मिनट में; कल उद्घाटन
नीतीश सेतु के उद्घाटन से राघोपुर के लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म हो गया है। अब पटना पहुंचने में 20 से 25 मिनट लगेंगे। इससे मरीजों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोग संपर्क पथ और बस सेवा की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
05:07 PM, 20-Nov-2026
दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए केएस द्विवेदी; जितेंद्र गंगवार बने अध्यक्ष
बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के बाद राज्य सरकार ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस द्विवेदी को पद से हटा दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार को आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। और पढ़ें04:50 PM, 20-Nov-2026
बिहार: प्रखंड प्रमुख मासिक भत्ता 10 हजार, ईओयू छापे में मिली करोड़ों की अचल संपत्ति
बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। कार्रवाई में 30 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के गहने मिले हैं। जांच एजेंसी ने पांच साल में 14 अचल संपत्तियां खरीदने के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में उनकी ज्ञात आय से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का आरोप है। और पढ़ें03:54 PM, 20-Nov-2026
बिहार: कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते युवक की ट्रेन से टकराकर मौत
बेगूसराय के बरौनी-हाथिदह रेलखंड पर बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 27 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था। स्थानीय लोगों और गेटमैन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आवाज नहीं सुन सका। और पढ़ें03:42 PM, 20-Nov-2026
बिहार: मुंगेर में पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी जेल से छूटे थे, रंजिश में ली जान
मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में 50 वर्षीय किसान रंगलाल मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। परिजनों ने 2021 में बेटे के अपहरण के मामले में जेल गए तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 20-Nov-2026
बिहार: लालू के पूरे परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए- गिरिराज का तेजस्वी पर पलटवार
बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने नामकरण पर सवाल उठाए तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या सामाजिक न्याय के नाम पर रखने की मांग उठाई है। और पढ़ें03:23 PM, 20-Nov-2026
बिहार: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए वैशाली में 20 लाख वर्गफीट में बना सभा स्थल, 60 एलईडी स्क्रीन लगाई गईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए वैशाली में 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। प्रशासन ने 60 एलईडी स्क्रीन, 14 पार्किंग स्थल, 27 मेडिकल कैंप और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
और पढ़ें
03:20 PM, 20-Nov-2026
बिहार: मिनी फ्लोर मिल में वित्तीय धांधली का आरोप, प्रबंधक सोनू कुमार गिरफ्तार; निजी बैंक खातों से किया लेन-देन
गया के खिजरसराय में मिनी फ्लोर मिल के प्रबंधक सोनू कुमार को वित्तीय अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में उनकी पत्नी भी नामजद हैं। जांच में 44 किसानों की बकाया राशि का मामला सामने आया है।
और पढ़ें
03:19 PM, 20-Nov-2026
