Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Setu Naming Row Giriraj Singh Attacks Tejashwi Yadav Lalu Family

बिहार: लालू के पूरे परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए- गिरिराज का तेजस्वी पर पलटवार

Fri, 20 Nov 2026 03:36 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने नामकरण पर सवाल उठाए तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या सामाजिक न्याय के नाम पर रखने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Nitish Setu Naming Row Giriraj Singh Attacks Tejashwi Yadav Lalu Family
गिरिराज सिंह - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखे जाने की घोषणा के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा इस नामकरण पर सवाल उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का पुरजोर समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों का करारा जवाब दिया।
विज्ञापन


नामकरण पर छिड़ी नई राजनीतिक सियासत
पुल का नामकरण 'नीतीश सेतु' किए जाने के बाद से ही बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। फैसले के सामने आते ही राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने सरकार की मंशा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर रखने पर पूर्व में सहमति बनी थी। इसके साथ ही ,राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम 'सामाजिक न्याय सेतु' रखने या फिर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नाम पर करने की सार्वजनिक मांग कर दी।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला
विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से छोटी-सी भूल हुई थी, जिसके कारण आज यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया, जबकि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए सवाल किया कि जब 15 वर्षों तक तेजस्वी यादव के पिता की सरकार रही, तब उन्होंने नचिकेता की तरह उनसे राज्य में विकास करने और अपराध पर रोक लगाने का आग्रह क्यों नहीं किया। उन्होंने पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने के निर्णय को पूरी तरह सही और उचित ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल की विशेषताएं और विकास की सौगात
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी का एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और वह नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में सफल सिद्ध हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार आगमन और इस विशाल पुल का लोकार्पण राज्य के चौमुखी विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed