सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jharkhand Rajya Sabha Polls Why RJD-Congress Friction Sparks Political Storm in Bihar After Pranav Jha Defeat

Election: झारखंड के रास चुनाव पर बिहार में क्यों फूटा राजद का गुस्सा? तेजस्वी की पार्टी कांग्रेस के खिलाफ उतरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Jun 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार में भी सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अब कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। राजद ने बिहार में हुई राज्यसभा चुनाव ने कांग्रेस के तीन विधायकों के अनुपस्थित होने की बात की याद दिलाई। कहा कि इस घटना के बावजूद कांग्रेस ने इन पर कार्रवाई नहीं किया। राजद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाये। आइए जानते ने राजद ने क्या-क्या कहा?

Jharkhand Rajya Sabha Polls Why RJD-Congress Friction Sparks Political Storm in Bihar After Pranav Jha Defeat
कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा और तेजस्वी यादव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अपने ही सभी विधायकों का समर्थन हासिल करने में नाकाम रही। दूसरे दलों पर बिना सोचे-समझे अनर्गल आरोप लगाने से पूर्व स्वयं में झांककर मंथन और चिंतन करना चाहिए कि विगत मार्च महीने में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में कांग्रेस के हरियाणा से 5, ओड़िशा से 2 और बिहार से 3 विधायकों ने BJP के पक्ष में खुलकर क्रॉस वोटिंग की तथा जानबुझकर अनुपस्थित रहे।


राजद ने कहा कि यही नहीं उन विधायकों ने खुलकर कैमरा पर आकर कहा कि महागठबंधन का उम्मीदवार उनकी पसंद का नहीं था, उनके शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिया इत्यादि इत्यादि। सबूत के तौर पर वीडियो संलग्न है। अब तक उन विधायकों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई की गई? बिहार में वही लोग इनके शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठकर अब प्रेस वार्ता भी करते फिरते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने नहीं लिया एक्शन-राजद
राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि अब फिर झारखंड चुनाव में इनके नेता अपनी असफलता व नाकामी छिपाने और राजद एवं सीपीआई (एमएल) की भाजपा विरोधी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। राजद ने सवाल पूछा कि ऐसे नेताओं की सतही, हल्की और अधीर टिप्पणी इंडिया गठबंधन की एकजुटता को नुकसान पहुंचाती है। क्या हरियाणा, ओड़िशा और बिहार में महागठबंधन के किसी भी नेता ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी की? इसलिए झारखंड के इनके शीर्ष नेताओं को बचकाने बयानों से बचना चाहिए और साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार से लेकर अन्य राज्यों में अपने ही उम्मीदवारों के विरुद्ध मतदान करने वालों पर बयानबाजी और कार्रवाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : टेंडर घोटाले में जांच का आज बड़ा दिन, दो IAS और रिशुश्री की एक कंपनी निदेशक के घर जांच

क्या बोले राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार राजद के सभी चार विधायकों ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि वे चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे और चारों विधायकों ने उन्हें अपना वोट दिखाया था। भोला यादव ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से साफ देखा है, मेरी आंखें मुझे धोखा नहीं दे सकतीं। कांग्रेस को यह जांच करनी चाहिए कि आखिर चूक कहां हुई। मेरा मानना है कि कांग्रेस प्रभारी को आत्ममंथन करना चाहिए, इससे उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed