{"_id":"6ae09877256c873f020a7fc9","slug":"jpsc-merit-scam-cid-chargesheet-12-accused-ranchi-2026-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा घोटाला: तत्कालीन अध्यक्ष खियांग्ते समेत 12 आरोपियों पर चार्जशीट, अदालत में सौंपे 97 पन्नों के साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा घोटाला: तत्कालीन अध्यक्ष खियांग्ते समेत 12 आरोपियों पर चार्जशीट, अदालत में सौंपे 97 पन्नों के साक्ष्य
Tue, 27 Oct 2026 05:56 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:56 PM IST
सार
झारखंड के चर्चित जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने रांची की विशेष अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इनमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जेपीएससी कार्यालय
विस्तार
जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने रांची की विशेष अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सीआईडी ने चार्जशीट के साथ इलेक्ट्रॉनिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों के अलावा सभी आरोपियों के बयान भी अदालत को सौंपे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों का संग्रह
सीआईडी ने अदालत को बताया कि परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज और सफल अभ्यर्थियों तथा परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के सीडीआर विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। सीआईडी ने सफल अभ्यर्थी रवि कुमार, सेजल सेहरावत, विवेक कुमार और शालिनी राठी के परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए हैं। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
साक्ष्यों और विवरणों की जब्ती सूची
अदालत में पेश आरोप पत्र में 14 पन्नों की सिर्फ जब्ती सूची शामिल है, जिसमें कुल 82 वस्तुएं दर्ज हैं। इस सूची में जेपीएससी का सीसीटीवी फुटेज, चौदहवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की मूल ओएमआर शीट और बिना सील ओएमआर शीट की वीडियोग्राफी शामिल है। इसके अलावा टीडीपीएल के अवैध कार्यालय की फोटो, सर्वर और श्वेता कुमारी गुप्ता के कक्ष से जब्त टीडीपीएल का वर्क ऑर्डर इसमें शामिल है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी के पास से मोटोरोला मोबाइल, लैपटॉप और 5.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उसके संचालक पद वाले प्रकाश रेजिडेंसी और सागर पैलेस नाम के बैंक खातों के दस्तावेज, सह आरोपी धर्मेंद्र कुमार को बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दी गई राशि का ब्योरा, यात्रा विवरण तथा पासबुक भी सीआईडी ने जब्त की है।
ये भी पढ़ें- बिहार: सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की शुरुआती सूचना; एसपी ने पांच की पुष्टि की
पूर्व अध्यक्ष के आवास से बरामद विवरण
पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आवास से सीआईडी ने ग्यारहवीं से तेरहवीं जेपीएससी के 15 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि और साक्षात्कार कोड बरामद किए हैं। एल. खियांग्ते के लैपटॉप बैग से अभ्यर्थियों के नाम और मोबाइल नंबर मिले हैं। इनमें जनक राज, विवेक कुमार, आकांक्षा सिंह, जयदीप चौधरी, सरिता बारला, सविता, महिमा सिंह, रितेश कुमार पाठक, राहुल कुमार, सेजल सेहरावत, राहुल कुमार और कृष्ण कुमार शामिल हैं। सीआईडी ने उनके आवास से एक फॉर्मेट किया हुआ मोबाइल और टूटा हुआ लैपटॉप भी जब्त कर अदालत में प्रस्तुत किया है।