सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   No Division of Bihar Shahnawaz Hussain Rejects Seemanchal UT Rumors Slams Rahul Gandhi

Bihar News: सीमांचल बंटवारे की अफवाह पर फुल स्टॉप! शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार नहीं टूटेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन सहरसा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत की। सीमांचल को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की अटकलों को उन्होंने पूरी तरह अफवाह बताया और कहा कि बिहार बड़ा राज्य है और आगे भी बड़ा ही रहेगा।

No Division of Bihar Shahnawaz Hussain Rejects Seemanchal UT Rumors Slams Rahul Gandhi
मीडिया से मुखातिब पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन गुरुवार दोपहर सहरसा पहुंचे। यहां वे भाजपा नेता शशि शेखर सम्राट के पुत्र के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बड़ा राज्य है और बड़ा ही रहेगा

हाल के दिनों में सीमांचल क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा चल रही थी। इन अटकलों को खारिज करते हुए शाहनवाज हुसैन ने इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार एक बड़ा राज्य है और आगे भी बड़ा ही रहेगा।

अमित शाह के सीमांचल दौरे को बताया गौरव

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे का जिक्र किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गृह मंत्री का बिहार से गहरा लगाव है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब अमित शाह तीन दिनों तक किशनगंज जिले में प्रवास कर रहे हैं। इसे उन्होंने सीमांचल की जनता के लिए गर्व की बात बताया।


पढ़ें: जेल से छूटे युवक की खुशी में पार्टी पड़ी भारी, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग; कैमूर में आधी रात बवाल

राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना

एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का व्यवहार सही नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर देश में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले करने का आरोप लगाया।

महेशखूंट सहरसा सड़क की स्थिति पर चिंता

राष्ट्रीय मुद्दों के साथ उन्होंने स्थानीय समस्या भी उठाई। उन्होंने महेशखूंट सहरसा मुख्य मार्ग की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के कई इलाकों में सड़कों का विकास हुआ है, लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण अब तक ठीक से नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि जल्द ठोस कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed