सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi-massacre-murder-of-his-wife-and-three-daughters-from-Bihar

दिल्ली का समयपुर बादली हत्याकांड: 10 साल से रह रहा था बिहार का आरोपी, परिवार बोला- विवाद की जानकारी नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के समयपुर बादली में पत्नी समेत अपनी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी मुनचुन केवट बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव का रहने वाला है। इस हत्याकांड के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Delhi-massacre-murder-of-his-wife-and-three-daughters-from-Bihar
दिल्ली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

दिल्ली के समयपुर बादली में पत्नी समेत अपनी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी मुनचुन केवट बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव का रहने वाला है। इस जघन्य हत्याकांड की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव स्थित घर पर उसके वृद्ध माता-पिता, रामबालक केवट और उनकी पत्नी रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मां गहरे सदमे में चली गई हैं और चुप्पी साधे हुए हैं। परिजनों के अनुसार मुनचुन साल-दो साल में एक बार माता-पिता का हालचाल लेने गांव आता था। पिछली बार वह अप्रैल महीने में पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था।

मुनचुन के चार भाई हैं, जो अपने-अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और आजादपुर सब्जी मंडी में मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। आरोपी भी करीब 10 वर्षों से दिल्ली में रहकर काम कर रहा था। गांव में उसके माता-पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। घटना की सूचना सुबह करीब छह बजे परिजनों को मिली। उन्होंने दिल्ली में रह रहे सभी भाइयों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कई नंबर स्विच ऑफ मिले।

बताया जाता है कि मुनचुन का ससुराल बदरबाली गांव में है। हत्या की खबर मिलने के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोग मोकिमपुर गांव पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोग मुनचुन के पिता और भाई को अपने साथ ले जाने लगे, जिससे गांव में भीड़ जुट गई। बाद में माहौल शांत कराया गया और मामला बाढ़ थाना तक पहुंचा।

पढ़ें: बरात से लौटने के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीण दयानंद प्रसाद ने बताया कि चारों भाई अलग-अलग रहते हैं और अपने-अपने काम में लगे हैं। परिवार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी। परिजन यह भी कह रहे हैं कि हत्या मुनचुन ने की है या किसी ने साजिश के तहत उसे फंसाया है, यह जांच का विषय है।

आरोपी की बहन ने बताया कि वह किसी काम से पटना जा रही थीं, तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की पत्नी और बच्चियों की हत्या कर दी गई है और उनका भाई फरार है। उन्होंने कहा कि परिवार को पहले किसी गंभीर विवाद की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में मातम और अनिश्चितता का माहौल है, जबकि सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed