Bihar: नेपाल में मौत के बाद गांव पहुंचा प्रिंस का शव, रोशन आनंद को मिली जमानत, अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
Bihar: नेपाल में मृत पाए गए प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव धमसेना पहुंचने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। नेपाल पुलिस पांच संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले ज्ञानबिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम उनके पैतृक गांव धमसेना पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। भारी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर एकत्र हुए हैं। वहीं, कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद की जमानत याचिका को पटना सिविल कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। ADG 33 के कोर्ट में सुनवाई हुई। उम्मीद है कि वह आज अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
होटल के कमरे में मिला शव, पांच संदिग्ध हिरासत में
प्रिंस यादव, पटना की मशहूर ज्ञान बिंदु अकैडमी के संस्थापक रोशन आनंद के भाई थे। बताया जा रहा है कि एक मामले में नामजद होने के कारण वे नेपाल के विराटनगर में छिपे हुए थे, जहां एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बरामद हुआ। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। नेपाल पुलिस मामले में पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।
शिक्षक एसके झा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पटना से धमसेना पहुंचे प्रसिद्ध शिक्षक एसके झा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इस संदिग्ध मौत के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। झा ने रोशन आनंद और फैजल खान विवाद को लेकर हुई प्रशासनिक कार्रवाई पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में धावा, 25 लाख के गहने लूटकर फायरिंग करते फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
गांव में शोक की लहर, सच सामने आने का इंतजार
वहीं, स्थानीय निवासी अमर यादव ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा परिवार बिखर गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह नेपाल सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस संदिग्ध मौत की गहन जांच कराए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है और जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है।