फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lakhisarai-husband-buries-wife-body-inside-house-goat-bleating-reveals-murder

Bihar News: पत्नी की हत्या कर कमरे में दफनाया शव, बकरियों की मिमियाहट ने खोल दिया पूरा राज

Thu, 09 Jul 2026 02:30 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 02:30 PM IST
सार

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर शव को घर के कमरे में दफना दिया। देर रात महिला के नहीं दिखने और बकरियों की लगातार मिमियाहट से ग्रामीणों को शक हुआ। तलाशी के दौरान मिट्टी के नीचे दबा शव मिला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
lakhisarai-husband-buries-wife-body-inside-house-goat-bleating-reveals-murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में पत्नी की हत्या कर शव को घर के कमरे में मिट्टी के नीचे दफना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात तक महिला के नहीं दिखने और बकरियों की लगातार मिमियाहट से ग्रामीणों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान पति के हड़बड़ाने और भागने की कोशिश के बाद ग्रामीणों ने घर की तलाशी ली तो मिट्टी के नीचे दबा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बकरियों की मिमियाहट से गहराया शक
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर बिंद टोली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी पति नाको बिंद ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर पत्नी सहोदरी देवी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के कमरे में गड्ढा खोदकर शव को मिट्टी के नीचे दफना दिया और पूरे मामले को छिपाने की कोशिश करता रहा। लेकिन बकरियों की लगातार मिमियाहट, ग्रामीणों का बढ़ता शक और आरोपी की घबराहट ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। कमरे की मिट्टी से बाहर दिख रहे शव के पैर ने इस सनसनीखेज वारदात का राज खोल दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पूछताछ में घबराया आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार शाम तक सहोदरी देवी घर से बाहर नहीं निकली थीं। वह प्रतिदिन बकरियों की देखभाल करती थीं। देर रात तक उनके नहीं दिखने और बकरियों के लगातार मिमियाने से लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जब ग्रामीणों ने पति नाको बिंद से पूछताछ की तो वह नशे की हालत में उलझे हुए जवाब देने लगा। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा मिट्टी देख खुली हत्या की साजिश
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घर का ताला खोलकर तलाशी ली गई। कमरे में ताजा डाली गई मिट्टी देखकर लोगों का शक और गहरा गया। खुदाई करने पर मिट्टी के नीचे दबा महिला का शव बरामद हुआ। शव का एक पैर मिट्टी से बाहर दिखाई दे रहा था, जिससे हत्या का पूरा राज खुल गया। बताया जाता है कि नाको बिंद ने बुधवार दोपहर में ही पत्नी सहोदरी देवी (35) की हत्या कर शव को छिपा दिया था।

आत्महत्या की भी बना रहा था योजना
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी नाको बिंद लखीसराय बाजार से जहर खरीदकर लाया था। आशंका है कि वह खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की तैयारी में था। हालांकि, बुधवार देर रात आत्महत्या का प्रयास करने से पहले ही सूर्यगढ़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संतान नहीं होने से रहता था विवाद
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शादी के करीब पांच वर्ष बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। बताया जा रहा है कि दंपती ने एक बच्चे को गोद भी लिया था, लेकिन आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर परिजन बाद में बच्चे को अपने साथ ले गए थे। पुलिस इस पहलू को भी हत्या के संभावित कारणों में शामिल कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा, किसका नाम भूलने पर चर्चा में आए संजय सरावगी?


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मृतका के मायके पक्ष और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, हर पहलू की जांच जारी
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार एवं एसआई पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी पति नाको बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वह नशे की हालत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के पीछे संतान नहीं होने, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed