Bihar: मधुबनी में नाबालिग लड़के की हत्या कर फेंका गया शव, आम के बगीचे से हुआ बरामद; इलाके में सनसनी
Bihar: मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिरही गांव में 17 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार मिश्रा की हत्या कर उसका शव आम के बगीचे में फेंक दिया गया, जिसके बाद मौके से नशे से जुड़ा सामान और खून से सने कपड़ा बरामद किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में एक बार फिर नाबालिग युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिरही गांव में हत्या से सनसनी फैल गई है। आम के बगीचे से 17 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान प्रिंस कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस, कारण स्पष्ट नहीं
हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की बारीकी से हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घर से करीब 500 मीटर पूरब आम के बगीचे में गांजा, अमूल के चार खाली बोतल, चिलम, ब्लेड, पेचकश, चप्पल, खून से सनी शर्ट और झोला मिला है। मृतक के चेहरे पर पेचकश घोंपने के निशान पाए गए हैं। युवक की हत्या कर शव को दूर ले जाकर बगीचे में फेंका गया है।
ये भी पढ़ें: यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
पिता करते हैं भैंस की खरीद-बिक्री का काम
मृतक तीन भाइयों में से एक था। उसके पिता भैंस की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। बता दें कि करीब एक साल पहले इसी गांव में लगभग 12-13 साल के एक बच्चे की भी इसी तरह हत्या की गई थी। हत्या के बाद विभिन्न प्रकार की चर्चाएं की जा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या में दोस्तों की भूमिका हो सकती है और सूखा नशा भी कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X