सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Mob wreaks havoc in Katihar Bihar anger erupts after road accident youth tied to pole and beaten to death

Bihar: कटिहार में भीड़ का कहर, सड़क हादसे के बाद भड़का गुस्सा, युवक को खंभे से बांधकर पीटा, मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: कटिहार में सड़क हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा हिंसा में बदल गया। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी भी जान ले ली।

Mob wreaks havoc in Katihar Bihar anger erupts after road accident youth tied to pole and beaten to death
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि एक और जान चली गई। मामला सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय मोहम्मद खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

Trending Videos


भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर खंभे से बांधा
गुस्साई भीड़ ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद सकरुद्दीन को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। भीड़ ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मोहम्मद सकरुद्दीन की भी मौत हो गई। देखते ही देखते एक हादसा दो परिवारों के लिए मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन दिन से गायब किशोरी का शव पोखड़ से बरामद, प्रेमी पर परिजनों को शक, जांच में जुटी पुलिस

इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कैंप
फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक लोग कानून को अपने हाथ में लेकर इंसाफ के नाम पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed