फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   12-Year-Old Student Dies of Electrocution in Munger While Repairing Electrical Wiring at Home

Bihar News: मुंगेर में करंट लगने से 12 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 08 Jul 2026 07:38 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 07:38 PM IST
सार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंडबिहारी गांव में घर में बिजली से जुड़ा काम करते समय 12 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और गांव में शोक है।

विज्ञापन
12-Year-Old Student Dies of Electrocution in Munger While Repairing Electrical Wiring at Home
परिजन का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड की कौड़िया पंचायत के खंडबिहारी गांव में बुधवार शाम बिजली का करंट लगने से 12 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, खंडबिहारी गांव निवासी बुल्लु राम का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार घर में बिजली से जुड़ा कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे, जबकि छोटे भाई-बहन घर के आसपास खेल रहे थे।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से अभिषेक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

बताया जाता है कि मृतक के पिता बुल्लु राम हरियाणा में मजदूरी करते हैं और दो-तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। अभिषेक तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह स्थानीय विद्यालय का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार माना जाता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने लोगों से बच्चों को बिजली के उपकरणों और खुले तारों से दूर रखने तथा बिजली से संबंधित कार्य केवल प्रशिक्षित व्यक्ति से ही कराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed