Bihar Crime: खगड़िया में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, घर में बना रहे थे देसी हथियार; छह आरोपी दबोचे गए
Bihar: पुलिस ने मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
Bihar: पुलिस ने मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया और मुंगेर जिले के लोग शामिल हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि चौथम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गुलेरिया गांव निवासी मो. अहमद के घर में मुंगेर से आए कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं और उनकी तस्करी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसपी सह सदर डीएसपी मुकुल रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर हथियार बनाने का काम चल रहा था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में गुलेरिया निवासी मो. इब्राहिम, नुजहत खातून और नुसरत खातून के अलावा मुंगेर जिले के बरघा निवासी मो. सोहराव, बरथा निवासी मो. फईम तथा पुरवसराय निवासी संजय लोहार उर्फ संजय शर्मा शामिल हैं।
पढ़ें: थाली में मिला मरा हुआ सांप, मिड-डे मील के खाने में चौंकाने वाला खुलासा; 250 से अधिक बच्चे हैं बीमार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 अर्द्धनिर्मित बैरल, 21 अर्द्धनिर्मित मुट्ठी बॉडी, एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा, दो मिसफायर गोली समेत हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण बरामद किए। इसके अलावा 30 हेमर, 30 ट्रिगर, 23 रिपीट रॉड, 22 फायरिंग स्प्रिंग, 29 छेनी, 16 रेती, हथौड़ी, आरी और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार मो. इब्राहिम पहले भी सहरसा जिले के सलखुआ थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है, जबकि संजय लोहार पर भी पूर्व से आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
इस मामले में चौथम थाना कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। सफल अभियान में एएसपी सह सदर डीएसपी-1 मुकुल रंजन, चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पु०अ०नि० संटू कुमार, पु०अ०नि० सोनू कुमार, परि०पु०अ०नि० प्रधान भारती, स०अ०नि० अभिमन्यु कुमार, स०अ०नि० अनिल कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।