फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar news Man Chased for 3 KM Tied to Pillar and Beaten by Villagers

Bihar: रात साढ़े 12 बजे घर में घुसा युवक, तीन किलोमीटर तक पीछा कर ग्रामीणों ने सिखाया सबक; पिलर से बांधकर पीटा

Sun, 12 Jul 2026 03:08 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 03:08 PM IST
सार

समस्तीपुर के सिमरी गांव में एक युवक पर कथित रूप से गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर वह भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। आरोप है कि उसे खंभे से बांधकर पीटा गया। डायल-112 पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar news Man Chased for 3 KM Tied to Pillar and Beaten by Villagers
आक्रोशित भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में शनिवार देर रात एक युवक पर कथित रूप से गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप लगने के बाद जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं के शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर उसे हरपुर बोचहा रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक को गांव लाकर खंभे से बांध दिया गया और उसकी पिटाई की गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने युवक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


महिलाओं के शोर से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12:30 बजे सिमरी गांव के एक घर में कथित रूप से एक युवक के घुसने की घटना सामने आई। घर की महिलाओं ने शोर मचाया तो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर तक पीछा कर स्टेशन के पास दबोचा
ग्रामीणों और परिजनों ने युवक का पीछा किया। करीब तीन किलोमीटर दूर हरपुर बोचहा रेलवे स्टेशन के समीप उसे पकड़ लिया गया। युवक की पहचान गांव के ही नवीन कुमार पासवान के रूप में हुई है। इसके बाद उसे वापस गांव लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप, पहले भी करता था अभद्र हरकतें
ग्रामीणों का आरोप है कि युवक पहले भी आसपास की महिलाओं और युवतियों पर गलत नजर रखता था और सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र टिप्पणियां करता था। इसी वजह से लोगों में उसके प्रति पहले से नाराजगी थी। शनिवार रात की घटना के बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक को एक घर के बाहर बने पिलर से रस्सी के सहारे बांधकर उसकी पिटाई कर दी गई।


ये भी पढ़ें-  केरल गए युवक की भूस्खलन में मौत, सेना ने मलबे से निकाला शव; नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

डायल-112 पुलिस ने छुड़ाया, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए मामले का निपटारा गांव में ही करने की मांग की। हालांकि पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed