फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar 200-Year-Old Ashtadhatu Idols of Lord Ram & Sita Stolen Crowns and Jewelry Worth Crores Missing

Bihar: 200 साल पुरानी भगवान राम की मूर्ति चोरी, मुकुट और मूर्तियां गायब; करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप

Sun, 12 Jul 2026 02:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 02:33 PM IST
सार

समस्तीपुर के खानपुर स्थित ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोठी मठ में अज्ञात चोर 200 साल पुरानी अष्टधातु की राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मठ प्रशासन ने नुकसान करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar 200-Year-Old Ashtadhatu Idols of Lord Ram & Sita Stolen Crowns and Jewelry Worth Crores Missing
24 अवतार धाम चकोठी मठ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक 24 अवतार धाम चकोठी मठ में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर देर रात मंदिर से करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं तथा सोने-चांदी के कई बहुमूल्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मठ प्रशासन ने चोरी गई प्रतिमाओं और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है।
विज्ञापन


सुबह पूजा के लिए पहुंचे तो खुला मिला मंदिर का ताला
घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला खुला हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। महामंडलेश्वर के अनुसार, चोर भगवान राम की प्रतिमा पर लगा सोने का धनुष, कंगन, माता सीता का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट सहित कई कीमती आभूषण अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि केवल भगवान राम की अष्टधातु प्रतिमा की अनुमानित कीमत ही करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले गए, खेत में मिला सामान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अपने साथ ले गए। हालांकि, भागने के दौरान उन्होंने कुछ सामान पास के एक खेत में फेंक दिया, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: केरल गए युवक की भूस्खलन में मौत, सेना ने मलबे से निकाला शव; नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई


18 दिन पहले मुख्यमंत्री ने की थी पूजा-अर्चना
गौरतलब है कि 24 जून को इसी मठ में आयोजित 24 अवतार धाम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की थी। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल में हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीसीटीवी सिस्टम बंद होने के पहलू की भी जांच
घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मंदिर का सीसीटीवी सिस्टम बंद कर दिया गया था और डीवीआर भी हटा दिया गया था। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed