सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major Crackdown on Cyber Criminals Raids Conducted Across Bihar Including Khagaria

Bihar: साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार; खगड़िया सहित पूरे राज्य में छापेमारी, 50 जालसाज गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ ईओयू के निर्देश पर राज्यव्यापी अभियान चलाया गया। खगड़िया समेत कई जिलों में छापेमारी कर 50 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लोगों से डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Major Crackdown on Cyber Criminals Raids Conducted Across Bihar Including Khagaria
साईबर डीएसपी निशांत गौरव
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में बढ़ते डिजिटल अपराध पर लगाम लगाने के लिए ईओयू के निर्देश पर प्रदेशव्यापी महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खगड़िया जिले के आठ ठिकानों सहित पूरे बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


खगड़िया में आठ जगहों पर हुई छापेमारी
साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि खगड़िया जिले में कुल आठ स्थानों पर रेड की गई। इस कार्रवाई में पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिलीं, जहां अलौली और गोगरी क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गोगरी, बेलदौर, परबत्ता और मानसी समेत अन्य छह इलाकों में भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद कई संदिग्धों को छोड़ा गया
पुलिस ने बताया कि इन जगहों पर संदेह के घेरे में आए व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनसे पीआर बॉन्ड भरवाकर फिलहाल छोड़ दिया गया है। हालांकि पुलिस इन सभी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनमें एक अलौली और दूसरा नावकोठी क्षेत्र का रहने वाला है।

पूरे बिहार में दर्ज हुईं 31 एफआईआर
साइबर डीएसपी ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान खगड़िया में दो एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पूरे बिहार में कुल 31 एफआईआर दर्ज हुई हैं। राज्यभर से अब तक 50 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सुपौल में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां
कार्रवाई के मामले में सुपौल जिला सबसे आगे रहा, जहां पुलिस ने सबसे ज्यादा 10 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में विदेशियों का कैसे बन रहा आधार कार्ड? बिहार में पकड़े गए जालसाजों ने बताया

लोगों से सतर्क रहने की अपील
साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने आम जनता से डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपनी कोई भी गोपनीय या डिजिटल जानकारी किसी अनाधिकृत व्यक्ति या संस्थान के साथ साझा न करें। आपके द्वारा दी गई जानकारी का भविष्य में दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से फर्जी दस्तावेज बनवाने से बचने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed