सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   major accident averted in Bariarpur due to vigilance; Malda-Jamalpur Intercity train stopped for 20 minutes

Bihar: बरियारपुर में सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 20 मिनट रुकी मालदा-जमालपुर इंटरसिटी; अचानक गंध से मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Munger News: बरियारपुर स्टेशन पर ब्रेक बाइंडिंग से उठी जलने की गंध के कारण मालदा–जमालपुर इंटरसिटी 20 मिनट रुकी। लोको पायलट और तकनीकी टीम की तत्परता से जांच कर समस्या दूर की गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

major accident averted in Bariarpur due to vigilance; Malda-Jamalpur Intercity train stopped for 20 minutes
बरियारपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मालदा से जमालपुर जाने वाली 13409 मालदा–जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार को उस समय बाधित हो गया, जब ट्रेन मुंगेर में बरियारपुर स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इसी दौरान एक बोगी के नीचे से जलने जैसी तीखी गंध आने लगी, जिससे यात्रियों के बीच चिंता और अफरातफरी की स्थिति बन गई।

Trending Videos

 
लोको पायलट की तत्परता से रोकी गई ट्रेन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत सुरक्षा मानकों के तहत ट्रेन को बरियारपुर स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई और यात्रियों को शांत रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे के तकनीकी कर्मियों ने मौके पर बोगी की गहन जांच की, जो लगभग 20 मिनट तक चली। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित बोगी में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसी कारण ब्रेक अधिक गर्म हो गए थे और जलने की गंध फैल रही थी।

पढ़ें- Bihar News: भाजपा नेता की कार ने बीटेक छात्र को रौंदा, हुई मौत; इंजीनियर बनने का सपना टूटा, चालक फरार
 
मौके पर किया गया सुधार, सुरक्षित रवाना हुई ट्रेन
रेलवे कर्मियों ने तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्य कर समस्या को दूर किया। सभी तकनीकी मानकों की पुनः जांच के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि ट्रेन आगे की यात्रा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को जमालपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
 
ट्रेन में सवार यात्री विजय कुमार, विकास कुमार और अंगद गुप्ता ने बताया कि अचानक गंध आने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया था। हालांकि, रेलवे की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल लिया गया, जिससे यात्रियों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed