सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Fourth Girl’s Body Recovered from Ganga; Village Mourns Death of Kranti Paswan’s Four Daughters

Bihar News: गंगा में समा गईं चार जिंदगियां! चौथी बच्ची का शव मिलने के बाद टूटा परिवार, गांव में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर जिले के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर हुए दर्दनाक हादसे में गुरुवार सुबह चौथी बच्ची वंदना कुमारी का शव भी बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार खोज अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। इससे पहले बुधवार को संगीता कुमारी, सोनाली और संध्या के शव मिल चुके थे।

Fourth Girl’s Body Recovered from Ganga; Village Mourns Death of Kranti Paswan’s Four Daughters
गंगा में डूबने से चार बहनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बकचपरा गंगा घाट पर हुए दर्दनाक हादसे में गुरुवार सुबह चौथी बच्ची का भी शव बरामद कर लिया गया। चौथी बच्ची की पहचान क्रांति पासवान की दूसरी पुत्री वंदना कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में लगातार खोज अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

चौथी बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम

वंदना कुमारी का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार बुधवार को गंगा स्नान के दौरान क्रांति पासवान की चारों बेटियां गहरे पानी में चली गई थीं और डूब गई थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। बुधवार को ही तीन बच्चियों संगीता कुमारी, सोनाली और संध्या के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि वंदना कुमारी की तलाश जारी थी। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने के साथ ही चारों बच्चियों की मौत की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन

एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

खोज अभियान में एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान में जितेंद्र सहनी, आनंद राज, प्रेम आर्य, संतोष साहनी, दिनेश सहनी, सुप्रशांत कुमार, शंभू यादव, निलेश कुमार, रंजन कुमार, कौरव कुमार और गणेश कुमार शामिल रहे।


यह खबर भी पढ़ें-Bihar : महापंचायत में सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, भाई ने मंच से छोड़ी बिहार पुलिस की नौकरी; खुद करेंगे इंसाफ

पूरे गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार की चार बेटियों की मौत से श्यामपुर बकचपरा गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही आपदा राहत मद से मृतक बच्चियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा भी की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed