{"_id":"6a267a24f29c7eda9408718e","slug":"munger-heat-wave-anchal-nazir-falls-ill-during-office-hours-undergoing-treatment-munger-news-c-1-1-noi1377-4371406-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: गर्मी ऐसी कि सरकारी कार्यालय में कुर्सी पर अधिकारी बेहोश; अंचल नाजिर को ले जाया गया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: गर्मी ऐसी कि सरकारी कार्यालय में कुर्सी पर अधिकारी बेहोश; अंचल नाजिर को ले जाया गया अस्पताल
Mon, 08 Jun 2026 03:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:43 PM IST
सार
Munger: मुंगेर में भीषण गर्मी और उमस के बीच अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल नाजिर आनंद कुमार कापड़ी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हीट वेव, डिहाइड्रेशन और लगातार सफर को स्वास्थ्य खराब होने का कारण बताया।
विज्ञापन
हीट वेव का शिकार अंचल नाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड में भीषण गर्मी और उमस के बीच संग्रामपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल नाजिर आनंद कुमार कापड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कार्यालयीन कार्य के दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद अंचल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने बताई तबीयत बिगड़ने की बड़ी वजह
अस्पताल में चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक गर्मी, डिहाइड्रेशन, शरीर में पानी की कमी तथा लगातार सफर करने के कारण हीट वेव की चपेट में आने से उनकी तबीयत खराब हुई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं तथा शरीर को हाइड्रेट रखें।
विज्ञापन
सुबह की दुर्घटना ने भी बढ़ाई परेशानी
अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने बताया कि संबंधित कर्मी सुबह बाइक दुर्घटना में भी घायल हो गए थे, जिससे उनकी शारीरिक कमजोरी बढ़ गई थी। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और हीट वेव से बचाव के लिए बनाए गए विशेष कक्ष में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री नहीं रहेंगे? विधान परिषद् में इस बार नहीं तो क्या बचा विकल्प
भाजपा नेता ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
मौके पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक रामखेलावन शर्मा ने कहा कि अत्यधिक धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को स्वयं बचाव करने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि या तो कार्यालय के समय में बदलाव किया जाए या दूर से आने वाले कर्मियों को प्रखंड परिसर के आवासीय भवनों में ठहरने की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों एवं आम लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था आवश्यक है, लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।